दूध बढ़ाने के लिए संतुलित आहार जरूरी
क्या खिलाने से दूध बढ़ता है? जी हां, पशुओं को सही और संतुलिभत दाना देने से दूध उत्पादन में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है। डॉ पुतान सिंह के मुताबिक, अगर पशुपालक पशु को रोजाना मक्का, जौ, गेहूं और बाजरे जैसे अनाज के साथ खली, चोकर और खनिज लवण मिलाकर संतुलित आहार दें, तो दूध उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
इस संतुलित दाने में अनाज की मात्रा लगभग 35 प्रतिशत होनी चाहिए। बाकी का हिस्सा खली, चोकर और खनिज लवण के मिश्रण से पूरा किया जा सकता है। ऐसा आहार न सिर्फ पशु के स्वास्थ्य में सुधार करता है, बल्कि दूध की गुणवत्ता और मात्रा में भी उल्लेखनीय सुधार लाता है।
अक्सर पशुपालक सिर्फ हरा चारा या सूखी भूसी पर भरोसा करते हैं, लेकिन इससे पशु को पूरे पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इसलिए दाने को सही अनुपात में तैयार करना बहुत जरूरी है। सौ किलो संतुलित दाना तैयार करने के लिए 35 किलो अनाज
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।