क्रिकेट का शुरुआती इतिहास
क्रिकेट के जन्म की बात करें, तो इसकी जड़ें 16 वीं शताब्दी तक जाती हैं। यह खेल सबसे पहले इंग्लैंड में विकसित हुआ और धीरे-धीरे एक जनप्रिय खेल बन गया। हालांकि, यह सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित था, लेकिन 1844 में दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया, जब अमेरिका और कनाडा के बीच एक मैच हुआ।
लेकिन असली इतिहास शुरू होता है 1877 में, जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला आधिकारिक टेस्ट मैच खेला गया। यह घटना क्रिकेट के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई। इसके बाद यह खेल तेजी से फैलने लगा, खासकर राष्ट्रमंडल के देशों में।
आज क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि लाखों लोगों की जुनून बन चुका है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और कई अन्य देशों में यह खेल जीवन जैसा महत्व रखता है।
इंग्लैंड में शुरू हुआ यह खेल अब दुनिया भर में लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। क्र
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।