घर में कीड़े क्यों आते हैं और कैसे रोकें?

अक्सर हम घर के कोनों में छोटे-छोटे कीड़ों को देखकर परेशान हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कीड़े बस इसलिए घर में घुसते हैं क्योंकि उन्हें भोजन, नमी और छुपने की जगह मिल जाती है।

गंदगी से आकर्षित होते हैं कीड़े

अगर बर्तन कई दिनों तक धुले नहीं हैं, किचन में केले या दूसरे फलों के छिलके पड़े हैं, या शक्कर, चावल, मीठी चीज़ों के अवशेष फर्श पर बिखरे हैं, तो यह सब कीड़ों को बुलावा बन जाता है। खासकर गर्मियों में, इन चीज़ों पर कीड़े लगना और फिर घर के अन्य हिस्सों में फैलना आम बात है।

साथ ही, किचन के प्लेटफॉर्म या सिंक के नीचे की नमी और गंदगी भी कीड़ों के लिए आदर्श स्थान बन जाती है। अगर इन जगहों की साफ-सफाई नहीं की जाए, तो यह समस्या बढ़ सकती है।

सफाई ही सबसे बड़ा उपाय

कीड़ों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है – नियमित सफाई। रसोई को साफ रखें, बचे खाने और कूड़े को तुरंत

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय