दालों में घुन लगने से बचने के आसान उपाय
गर्मियों के मौसम में घर की दालों में घुन लग जाना एक आम समस्या है। लेकिन चिंता की बात नहीं, कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इससे बच सकते हैं।
नीम की पत्तियां घुन रोकने का सबसे प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है। बस अपने दाल के डिब्बे में कुछ सूखी नीम की पत्तियां डाल दें। नीम की तेज गंध की वजह से कीड़े या घुन उस जगह के करीब भी नहीं आते। यह उपाय पूरी तरह सुरक्षित और रासायनिक मुक्त है।
अगर आप दालों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो एक और अच्छा तरीका है — सरसों का तेल। दालों पर थोड़ा-सा सरसों का तेल छिड़कें, फिर उन्हें हल्की धूप में सुखा लें। तेल दालों के अंदर के अंडों को बाहर आने से रोकता है और नमी कम करके घुन लगने की संभावना घटा देता है।
ध्यान रखें कि दालों को हमेशा सूखी, ठंडी और हवादार जगह पर एयरटाइट डिब्बों में रखें। भले ही मौसम कितना भी गर्म क्यों न हो, ये उपाय आपकी रसोई को
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।