अधिक चाय पीना सेहत के लिए क्यों हानिकारक है?
भारत में सुबह की शुरुआत अक्सर एक गर्म चाय की चुस्की के साथ होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पसंदीदा पेय आपकी सेहत को नुकसान भी पहुँचा सकता है? अत्यधिक चाय का सेवन, विशेष रूप से दूध और चीनी वाली चाय, पाचन तंत्र पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है।
चाय में कैफीन और टैनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जब आप बहुत अधिक चाय पीते हैं, तो टैनिन आपकी आंतों को नुकसान पहुँचा सकता है और शरीर में पोषक तत्वों, खासकर आयरन के अवशोषण को कम कर देता है। इसके कारण पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और पेट में गैस, एसिडिटी तथा कब्ज जैसी समस्याएँ उत्पन्न होने लगती हैं।
इसके अलावा, कैफीन का सीधा असर आपके नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) पर पड़ता है। अधिक मात्रा में कैफीन लेने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है और कई बार व्यक्ति को अचानक घबराहट, बै बेचैनी या तेज धड़कन का अनुभव होने लगता है।
यदि आप नियमित रूप से खाली पेट या दिन में कई बार चाय पीने के आदी हैं, तो इस आदत को बदलना ज़रूरी है। चाय का सीमित सेवन ही सेहत के लिए सही रहता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।