क्या चीन कभी किसी का गुलाम रहा है?

चीन के इतिहास के बारे में अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या वह भी भारत या अन्य देशों की तरह किसी का गुलाम रहा है? इसका सीधा जवाब है कि चीन पूर्ण रूप से कभी भी किसी एक देश का गुलाम नहीं रहा। हालाँकि, 19वीं और 20वीं सदी के दौरान चीन को विदेशी ताकतों के भारी हस्तक्षेप और औपनिवेशिक दबाव का सामना करना पड़ा था।

इस दौर की शुरुआत 1840 के अफीम युद्ध (Opium Wars) से हुई, जब ब्रिटेन ने अपनी सैन्य शक्ति के बल पर चीन पर व्यापारिक शर्तें थोपीं। इसके बाद चीन ब्रिटेन का एक अर्ध-उपनिवेश (semi-colony) बनकर रह गया। इस दौरान ब्रिटेन के अलावा अन्य पश्चिमी देशों और जापान ने भी चीन के कई क्षेत्रों पर अपना प्रभाव और नियंत्रण स्थापित कर लिया था, जिसे चीन के इतिहास में 'अपमान का सदी' कहा जाता है।

चीन में विदेशी हस्तक्षेप और आंतरिक असमानता के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता गया। आखिरकार, 1911 में डॉ. सन यात-सेन के नेतृत्व में शिनहाई क्रांति (Xinhai Revolution) हुई। इस क्रांति ने चीन के अंतिम राजवंश, छिंग वंश (Qing Dynasty) का तख्तापलट कर दिया। इसके साथ ही चीन में सदियों पुरानी राजशाही का अंत हुआ और चीन गणराज्य (Republic of China) की स्थापना हुई, जिसने आधुनिक चीन की नींव रखी।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय