चेचक के दाग कैसे पड़ते हैं?

चेचक, जिसे आम भाषा में चिकन पॉक्स भी कहा जाता है, एक वायरल संक्रमण है जो खासकर बच्चों में आसानी से फैलता है। इसकी शुरुआत आमतौर पर हल्के बुखार और थकान से होती है, लेकिन कुछ दिनों के भीतर शरीर पर लाल-लाल दाने निकलने लगते हैं। ये दाने सबसे पहले चेहरे या पीठ पर दिखाई देते हैं, फिर धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाते हैं।

लगभग 4 से 5 दिनों में ये छोटे-छोटे लाल धब्बे पानी से भरी छालों में बदल जाते हैं। यही छालें खुजली का कारण बनती हैं। इन्हें खुजलाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे चोट लग सकती है और ठीक होने के बाद भी काले दाग या निशान पड़ सकते हैं।

अधिकांश मामलों में, शरीर अपने आप चेचक से उबर जाता है। छालें सूखकर छिलके बन जाती हैं और 10-14 दिनों में गिर जाती हैं। कई बार त्वचा पूरी तरह ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ लोगों में त्वचा पर हल्के-हल्के धब्बे या निशान रह जाते हैं, खासकर यदि छाल

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय