चेहरे का कालापन कैसे दूर करें

चेहरे का कालापन और दाग-धब्बे हमारी त्वचा की रौनक को कम कर सकते हैं। धूप, प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण अक्सर त्वचा बेजान हो जाती है। प्राकृतिक तरीकों से इस समस्या से छुटकारा पाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है।

घर पर ही एक बेहतरीन फेस पैक बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, एक चम्मच शहद, एक चुटकी हल्दी, नींबू के जूस की कुछ बूँदें और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। संतरे का छिलका त्वचा को साफ करने में मदद करता है और नींबू प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है।

अब इस तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। इसे लगभग बीस मिनट के लिए सूखने दें ताकि सभी पोषक तत्व त्वचा में समा सकें। इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। नियमित रूप से इस उपाय को अपनाने से चेहरा साफ़, चमकदार और बेदाग दिखने लगेगा।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय