भारत में डिलीवरी बॉय की कमाई की सच्चाई: सैलरी और इंसेंटिव का पूरा गणित

आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन शॉपिंग, फूड डिलीवरी और ग्रोसरी ऐप्स हमारी जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इन सब सेवाओं को हमारे घर तक सुरक्षित पहुंचाने वाले डिवरी बॉय (Delivery Boy) या डिलीवरी पार्टनर्स इस पूरी चेन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन-रात धूप, छांव और ट्रैफिक से जूझने वाले इन डिलीवरी एजेंट्स की असल कमाई कितनी होती है?

आमतौर पर, किसी बड़ी ई-कॉमर्स या फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाले एक डिलीवरी बॉय की फिक्स्ड सैलरी 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये प्रति माह के बीच होती है। हालांकि, यह कमाई सिर्फ एक तय आंकड़े तक सीमित नहीं रहती। इस काम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि डिलीवरी बॉय की कुल इनकम पूरी तरह से उनके काम की रफ्तार और प्रोडक्ट्स की डिलीवरी संख्या पर निर्भर करती है।

कंपनियां एक निश्चित वेतन के अलावा प्रति डिलीवरी के हिसाब से भी भुगतान करती हैं। आमतौर पर एक सफल डिलीवरी पर 5 से 7 रुपये (या कुछ कंपनियों में इससे अधिक) का इंसेंटिव दिया जाता है। इसका सीधा मतलब यह है कि जो डिलीवरी पार्टनर एक दिन में जितने ज्यादा पैकेट या ऑर्डर डिलीवर करता है, महीने के अंत में उसकी जेब में उतनी ही अच्छी रकम आती है। त्योहारों के सीजन या सेल के दिनों में, जब ऑर्डर्स की बाढ़ आ जाती है, तो इंसेंटिव और बोनस के दम पर यह कमाई काफी

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय