दुनिया का सबसे साफ देश: डेनमार्क

डेनमार्क दुनिया के सबसे साफ और हरे-भरे देशों में पहले स्थान पर है। पर्यावरणीय प्रदर्शन सूचकांक (ईपीआई) में इसका स्कोर 82.5 है, जो इसकी उच्च वायु गुणवत्ता, कम प्रदूषण और स्थायी विकास की नीतियों को दर्शाता है।

यहाँ की सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। डेनमार्क में अधिकांश बिजली गैर-परंपरागत स्रोतों, खासकर पवन ऊर्जा से आती है। साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए यहाँ विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया है, जिससे वाहनों के उपयोग पर रोक लगती है और वायु प्रदूषण कम होता है।

नागरिकों के बीच भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बहुत अधिक है। घरों से लेकर स्कूलों तक, हर जगह कचरे का अलग-अलग तरीके से निस्तारण किया जाता है। प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त पाबंदी है और नागरिकों को पुनर्चक्रण के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

डेनमार्क की सफलता सिर्फ नीतियों पर निर्भर नहीं है, बल्कि यहाँ के लोगों की जीवनशैली और प्रकृ

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय