शादी में देरी के कारण: जानिए ज्योतिष की दृष्टि से
कई लोग अपनी शादी में देरी को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार कुछ ग्रह ऐसे होते हैं जो वैवाहिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। माना जाता है कि यदि जन्म कुंडली में सप्तमेश या फिर विवाह के कारक ग्रह शुक्र और बृहस्पति किसी भी भाव में कमजोर या पीड़ित स्थिति में हों, तो इसका सीधा असर शादी में देरी पर पड़ता है।
इसके अलावा, यदि मंगल, सूर्य, राहु या केतु जैसे पाप ग्रह विवाह से जुड़े भावों में प्रभाव डाल रहे हों, तो यह न केवल शादी में बाधा डाल सकते हैं बल्कि वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण भी बन सकते हैं। कई बार जन्म कुंडली में इन ग्रहों की खराब युति या स्थिति के कारण युवा उम्र में भी शादी नहीं हो पाती।
हालांकि, यह जरूरी नहीं कि ये समस्याएं स्थाई हों। ज्योतिष में उपायों और ग्रहों की चाल के अनुसार समय मिलते ही कई लोगों की शादी हो जाती है। इसलिए, यदि आप शादी में देरी को
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।