परमाणु बम की विनाशकारी ताकत: कितने किलोमीटर तक हो सकती है तबाही?

परमाणु बम कितने किलोमीटर तक तबाही मचा सकता है, यह उसकी शक्ति पर निर्भर करता है। रक्षा मामलों के विशेषज्ञ संदीप थापर के अनुसार, अगर 30 किलोटन के परमाणु बम का विस्फोट होता है, तो लगभग 4 किलोमीटर के दायरे में मौजूद सब कुछ पूरी तरह से नष्ट हो सकता है। इस दायरे में इमारतें, सड़कें, पेड़—हर चीज ध्वस्त हो जाती है।

लेकिन अगर बात 1000 किलोटन (यानी 1 मेगाटन) के बम की हो, तो तबाही का दायरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे बम का प्रभाव 100 किलोमीटर तक पहुंच सकता है। यह विनाश गोलाकार रूप में फैलता है, जिसमें गर्मी, धमाके की लहर और रेडिएशन सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

इतिहास में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम की शक्ति लगभग 15-20 किलोटन थी, जिसने भीषण तबाही मचाई थी। आज के दौर में उपलब्ध परमाणु हथियार उससे कई गुना ज्यादा शक्तिशाली हैं।

परमाणु बम का उपयोग केवल सैद

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय