पिंपल फ्री स्किन पाने के आसान उपाय
चेहरे की सफाई से लेकर दिनचर्या तक, कुछ साधारण बदलाव आपकी त्वचा को साफ और निखरा हुआ बना सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर मेकअप है, तो रात को सोने से पहले जरूर साफ कर लें। मेकअप त्वचा के छिद्रों को बंद कर देता है, जिससे मुंहासे निकलने लगते हैं।
ध्यान रखें कि चेहरा धोने के बाद त्वचा को सूखने से बचाना जरूरी है। इसलिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। यह त्वचा को नमी देता है और ऑयलीनेस को भी कम करता है।
सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन का उपयोग रोज करें। बाहर जाने से 15 मिनट पहले लगाएं और दिन में दोबारा लगाना न भूलें, खासकर अगर आप बाहर ज्यादा रहते हैं।
हाथ भी अक्सर त्वचा की समस्याओं का कारण बनते हैं। इसलिए हाथों को नियमित धोएं और चेहरे को बार-बार छूने से बचें। नहाना भी नियमित रखें, ताकि त्वचा पर गंदगी जमा न हो।
आखिर में, त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए रोज
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।