प्रेगनेंसी में पेट पर काली लाइन (Linea Nigra) कब और क्यों बनती है?

गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल और शारीरिक बदलाव आते हैं। इन्हीं बदलावों में से एक है पेट पर दिखने वाली एक गहरीVertical लाइन, जिसे मेडिकल भाषा में लिनिया नाइग्रा (Linea Nigra) कहा जाता है। आमतौर पर यह रेखा पेट के निचले हिस्से से लेकर नाभि तक या उससे ऊपर तक जाती है।

अधिकतर महिलाओं के मन में यह सवाल होता है कि यह लाइन कब दिखना शुरू होती है? सामान्यतः गर्भावस्‍था की दूसरी तिमाही (Second Trimester) यानी लगभग 12वें से 14वें हफ्ते के आसपास जब बेबी बंप दिखना शुरू होता है, तब यह लाइन भी हल्की-हल्की नजर आने लगती है। जैसे-जैसे गर्भाशय का आकार बढ़ता है और एम्निओटिक फ्लूइड की मात्रा में इजाफा होता है, पेट की त्वचा में खिंचाव आता है और यह लाइन अधिक स्पष्ट और गहरी हो जाती है।

इसके पीछे का मुख्य कारण क्या है?

इसका सबसे बड़ा कारण शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का बढ़ता स्तर है। ये हार्मोन त्वचा में मेलेनिन (Melanin) नामक पिगमेंट को उत्तेजित करते हैं, जिससे पेट के बीच की रेखा का रंग गहरा हो जाता है। जिन महिलाओं की त्वचा का रंग थोड़ा गहरा होता है, उनमें यह लाइन अधिक साफ दिखाई देती है।

यह पूरी तरह से एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु को कोई नुकसान नहीं होता। डिलीवरी के बाद जैसे-जैसे हार्मोन्स का स्तर वापस सामान्य होता है, यह लाइन अपने आप धीरे-धीरे हल्की होकर गायब हो जाती है। इसके लिए किसी विशेष इलाज या क्रीम की आवश्यकता नहीं होती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय