चेहरे पर दही लगाने के फायदे

दही न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कई लोग रोज अपने चेहरे पर दही लगाने की सलाह देते है, और इसके पीछे वजह भी है। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इससे त्वचा निखरती है और चमक आती है।

गर्मियों में जब धूप के कारण त्वचा पर टैनिंग या डलनेस की समस्या होती है, तो दही एक प्राकृतिक उपचार की तरह काम कर सकता है। इसे शहद, हल्दी या चंदन के साथ मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है। इस तरह के मास्क नियमित लगाने से त्वचा का रंग साफ होता है और दाग-धब्बों में भी सुधार होता है।

इसके अलावा, दही त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मददगार होता है। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल भी साफ करता है, जिससे एक्ने की समस्या कम हो सकती है। लेकिन ध्यान रखें—अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो दही लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

सामान्य तौर पर, दही एक

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय