दही में नमक या चीनी—क्या बेहतर है?
दही भारतीय आहार का एक स्वाभाविक हिस्सा है। कई लोग इसे नमक के साथ पसंद करते हैं, तो कई चीनी मिलाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में नमक से सावधान रहना जरूरी होता है?
खासकर जिन लोगों को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) होता है, उन्हें दही में ज्यादा नमक डालने से बचना चाहिए।अत्यधिक नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है, जो ब्लड प्रेशर को और बढ़ा सकता है। इसलिए डॉक्टर अक्सर नमक की मात्रा पर नियंत्रण की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर दही का स्वाद थोड़ा बोरिंग लगे, तो आप इसमें थोड़ी सी चीनी मिला सकते हैं।
हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि चीनी की मात्रा अधिक न हो। मधुमेत्ज के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सामान्य स्वास्थ्य के लिए, संतुलित आहार ही सबसे अच्छा विकल्प है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।