फ्लाइट टिकट बुकिंग का सबसे सही समय
हवाई यात्रा की योजना बनाते समय अक्सर लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि आखिर फ्लाइट का टिकट कितने दिन पहले बुक करना चाहिए। ट्रैवल एक्सपर्ट्स और डेटा के अनुसार, अपनी यात्रा की तारीख से लगभग 54 दिन पहले टिकट बुक करना सबसे आदर्श माना जाता है। इस दौरान एयरलाइंस अक्सर सीटों के लिए वाजिब किराया तय करती हैं।
हालांकि, ध्यान रखें कि केवल 54 दिन पहले बुकिंग करना भी हर बार सबसे सस्ते किराए की गारंटी नहीं देता। फ्लाइट के दाम सीजन, छुट्टियों और मांग के हिसाब से बदलते रहते हैं।
यदि आप किसी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा (International Trip) पर जा रहे हैं, तो नियम थोड़े बदल जाते हैं। विदेश यात्रा के लिए जितनी जल्दी हो सके बुकिंग करा लेना ही समझदारी होती है। खासकर यदि आपका गंतव्य कोई छोटी जगह है या वहां आसपास सिर्फ एक ही एयरपोर्ट उपलब्ध है, तो आखिरी समय में किराए बहुत तेजी से बढ़ते हैं। ऐसी स्थिति में 2 से 3 महीने पहले बुकिंग करना हमेशा फायदेमंद रहता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।