बच्चों की याददाश्त मजबूत करने के आसान तरीके

बच्चों की याददाश्त (मेमोरी) बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे बदलाव बहुत काम आते हैं। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि दिमाग की ताकत बढ़ाने के लिए नींद का खास योगदान होता है। एक स्वस्थ बच्चा रोजाना कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद ले, तो उसका दिमाग बेहतर काम करता है।

खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है। ओमेगा-3, विटामिन ई, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों की पूर्ति दिमाग को तेज और तेज बनाती है। अखरोट, अंडे, पालक और फलों को डाइट में शामिल करें।

खेल-खेल में भी दिमाग तेज होता है। पजल्स, शब्द खेल, याददाश्त वाले गेम बच्चों को चुनौती देते हैं और दिमाग को सक्रिय रखते हैं। एक मजेदार तरीका यह भी है कि बच्चों को टीचर बनाकर उनसे कुछ पढ़ाएं। जब वह किसी चीज को समझाते हैं, तो उनकी याददाश्त मजबूत होती है।

बाहर घूमना भी फायदेमंद है। ताजी हवा और प्रकृति के साथ समय बिताने से दिमाग तरोताजा होता

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय