बच्चों को कैसे रखें व्यस्त और खुश?
बच्चे प्रकृति से ही जिज्ञासु और ऊर्जावान होते हैं। स्कूल में भले वे दिन भर व्यस्त रहें, लेकिन घर आते ही फिर से उनकी एनर्जी बाहर निकलने को बेताब होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि उन्हें स्वस्थ तरीके से कैसे व्यस्त रखा जाए?
खेल और दोस्ती बच्चे के विकास के लिए बहुत जरूरी है। अपनी उम्र के दूसरे बच्चों के साथ खेलना, बातचीत करना, खाना शेयर करना – ये सामाजिक कौशल सिखाता है। इसलिए, बच्चों को बाहर खेलने के लिए जरूर भेजें। पार्क, खेल के मैदान या दोस्तों के साथ गली-मोहल्ले में खेलना उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय रखता है।अगर घर पर ही रहना हो, तो उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा दें। कलरिंग बुक्स, साधारण क्राफ्ट सामग्री या छोटे हस्तकला के काम उन्हें घंटों व्यस्त रख सकते हैं। कॉमिक्स पढ़ना भी बच्चों को पढ़ने की आदत डालने में मदद करता है और उनकी कल्पना को बढ़ाता है।
एक्टिविटी के तौर पर कराटे या कोई मार्शल
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।