मानव शरीर का सबसे कठोर भाग

अक्सर लोग सोचते हैं कि हड्डियाँ ही शरी की सबसे मजबूत चीज हैं। लेकिन मानव शरीर का सबसे कठोर भाग दाँत का वह हिस्सा है जिसे दन्तवल्क (एनामल) कहते हैं। यह दाँत की सबसे बाहरी परत होती है और इसका रंग सफेद या थोड़ा पीला हो सकता है।

दन्तवल्क इतनी कठोर होती है कि यह लोहे से भी ज्यादा मजबूत होती है। इसकी सख्ती का राज इसकी संरचना में छिपा है। यह मुख्य रूप से कैल्शियम और फॉस्फेट के मिश्रण से बनी होती है, जो इसे अन्य ऊतकों की तुलना में अधिक प्रतिरोधी बनाता है।

लेकिन यहाँ एक बात ध्यान देने वाली है – दन्तवल्क टूट जाए तो ठीक नहीं होती। शरीर के अन्य भागों की तरह यह खुद को नहीं बना सकती। इसलिए दाँतों की देखभाल बहुत जरूरी है। नियमित ब्रश, मौखिक स्वच्छता और चीनी कम खाने से दन्तवल्क को सुरक्षित रखा जा सकता है।

तो अगली बार जब आप सेब काटें या कुरकुरा खाना खाएँ, तो याद रखें कि आपके दाँतों पर लगी यह पतली परत आपके श

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय