मेन गेट पर क्या रखें और क्यों?

घर का मेन गेट सिर्फ एक प्रवेश द्वार नहीं होता, बल्कि यह ऊर्जा, समृद्धि और शुभता का मार्ग माना जाता है। इसलिए इस जगह को सही तरीके से सजाना बहुत जरूरी है।

स्वास्तिक, ॐ या भगवान गणेश की मूर्ति मेन गेट पर लगाने के लिए सबसे शुभ माने जाते हैं। स्वास्तिक को हिंदू संस्कृति में पवित्र प्रतीक माना जाता है, जो सकारात्मकता और सुख-शांति का प्रतीक है। इसे द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

इसी तरह, की ध्वनि ब्रह्मांड की प्राथमिक ऊर्जा को दर्शाती है। इसे मेन गेट पर लगाने से आध्यात्मिक शांति और संरक्षण की भावना बनी रहती है।

वहीं, भगवान गणेश को बाधाओं के विनाशक और सफलता के देवता माना जाता है। उनकी प्रतिमा या चित्र लगाने से नए कामों में सफलता मिलती है और घर में समृद्धि का आगमन होता है।

इनमें से किसी भी विकल्प को चुनकर आप न सिर्फ अपने घर की सौंदर्यता बढ़ाते हैं, बल्कि संस्कृति और आस्था को भी सम

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय