मोटापा कम करने के लिए सही चावल का चुनाव कैसे करें?
अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं, तो आपकी डाइट में चावल का चुनाव भी बहुत मायने रखता है। कई लोग सोचते हैं कि चावल खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन असल में मामला इसके प्रकार पर निर्भर करता है।
सफेद चावल की तुलना में ब्राउन राइस ज्यादा फायदेमंद है।सफेद चावल में कैलोरी अधिक होती है और इसमें पोषक तत्व व फाइबर कम होते हैं क्योंकि इसे पॉलिश करके तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया में इसके बीज और बाहरी परत निकाल दी जाती है, जिससे पोषण कम हो जाता है। दूसरी ओर, ब्राउन राइस कच्चे अवस्था में रहता है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
इस फाइबर युक्त प्रकृति के कारण ब्राउन राइस पचने में थोड़ा अधिक समय लेता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है। शोध बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से ब्राउन राइस खाते हैं, उनका वजन कम होता है और मोटापा बढ़ने का खतरा भी कम रहता है।
तो अगली
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।