यूक्रेन में कृषि की स्थिति और प्रमुख फसलें
यूक्रेन को दुनिया का 'ब्रेडबास्केट' या अन्न का भंडार कहा जाता है क्योंकि यहां की मिट्टी बहुत उपजाऊ है। वैश्विक स्तर पर कृषि बाजार में इस देश की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर अनाज और तेल के उत्पादन में।
यहाँ सबसे प्रमुख रूप से गेहूं और मक्के की खेती की जाती है। दुनिया के बाजारों में पहुंचने वाले गेहूं और मक्के का एक बड़ा हिस्सा अकेले रूस और यूक्रेन से आता है, जिसमें दोनों देशों की कुल हिस्सेदारी क्रमशः लगभग 29 और 19 प्रतिशत तक है।
इसके अलावा, यूक्रेन वैश्विक स्तर पर सूरजमुखी के तेल का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। यहाँ की जलवायु और विशाल कृषि योग्य भूमि सूरजमुखी की फसल के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है, जिससे यहां इसका बंपर उत्पादन होता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।