श्रीलंका में चावल और सब्जियों के दाम आसमान पर

श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। एक समय में चावल का एक्सपोर्ट करने वाला यह देश अब खुद भारी मात्रा में इसे आयात करने के लिए मजबूर है।

मौजूदा हालात यह हैं कि वहां बाजार में चावल की कीमत 450 रुपये से लेकर 700 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। आम जनता के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना बेहद मुश्किल हो गया है।

चावल के अलावा रसोई की अन्य जरूरी चीजों के दाम भी बहुत बढ़ चुके हैं। आलू और प्याज जैसी सामान्य सब्जियां 220 रुपये किलो बिक रही हैं, जबकि लहसुन की कीमत 170 रुपये में मात्र 250 ग्राम रह गई है। महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय