दाल-चावल: दुनिया का सबसे बेहतरीन भोजन

जब भी दुनिया के सबसे स्वादिष्ट और सेहतमंद खान-पान की बात होती है, तो कई तरह के नाम सामने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की हर थाली की शान दाल-चावल को अब दुनिया का सबसे अच्छा भोजन माना गया है?

दाल-चावल भारत का सबसे सादा, सबसे मशहूर और सबसे प्रचलित भोजन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह पेट के लिए भी बहुत हल्का होता है, जिससे इसे आसानी से पचाया जा सकता है। हमारे घरों में रोज बनने वाला यह मेल न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि पोषण के मामले में भी इसका कोई मुकाबला नहीं है।

विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के अनुसार, दाल और चावल का यह मेल शरीर को जरूरी सभी पोषक तत्व सही मात्रा में प्रदान करता है। यही कारण है कि सादगी से भरपूर यह भारतीय व्यंजन अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है और इसे सेहत के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय