100 वाट का बल्ब 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है?
अगर आपके घर में 100 वाट का बल्ब लगा है, तो यह महज 1 घंटे में 0.1 यूनिट बिजली का उपयोग करता है। इसे आसान भाषा में समझें तो, एक यूनिट बिजली का मतलब है 1000 वाट का उपयोग 1 घंटे में। यानी 100 वाट के बल्ब को पूरी एक यूनिट खर्च करने में 10 घंटे का समय लगता है।
कम वाट, कम खपत – जैसे सीएफएलआजकल कई घरों में 15 वाट के सीएफएल बल्ब इस्तेमाल होते हैं। ये बहुत कम बिजली खाते हैं। इतना कि 15 वाट का एक बल्ब लगभग 66.5 घंटे तक जलने के बाद ही एक यूनिट बिजली खर्च करता है। यानी ये 100 वाट के बल्ब की तुलना में काफी किफायती है।
बिजली के बिल को कम रखना है तो सबसे पहले पुराने बल्बों की जगह एलईडी या सीएफएल बल्ब लगाएं। ये न सिर्फ अधिक रोशनी देते हैं, बल्कि बिजली की खपत भी काफी कम करते हैं। छोटे बदलाव से बड़ी बचत हो सकती है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।