चाय का इतिहास और उसकी शुरुआत

चाय की कहानी बेहद दिलचस्प है और इसकी शुरुआत सदियों पहले चीन से हुई थी। इतिहास और लोककथाओं के अनुसार, चाय पीने की शुरुआत का श्रेय चीनी सम्राट शेन नुंग को जाता है। यह घटना करीब 2737 ईसा पूर्व की है।

एक दिन सम्राट शेन नुंग एक पेड़ के नीचे विश्राम कर रहे थे और उनका नौकर उनके लिए पीने का पानी उबाल रहा था। तभी तेज हवा के कारण उस पेड़ से कुछ सूखी पत्तियां उबलते हुए पानी में जा गिरीं। इससे पानी का रंग बदल गया और एक अलग सी खुशबू आने लगी।

शेन नुंग एक जाने-माने हर्बलिस्ट थे, इसलिए उनकी जिज्ञासा जागी। उन्होंने उस अनजाने मिश्रण को चखने का फैसला किया। जैसे ही उन्होंने इसकी चुस्की ली, उन्हें इसका स्वाद और ताजगी बहुत पसंद आई। बस यहीं से गलती से बनी वह ड्रिंक दुनिया की सबसे लोकप्रिय पेय यानी चाय बन गई। समय के साथ यह चीन से निकलकर पूरी दुनिया में फैल गई और आज यह हर घर की पसंद बन चुकी है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय