चाय का दिलचस्प इतिहास और उसकी शुरुआत
चाय आज दुनिया भर में सबसे ज्यादा पी जाने वाली ड्रिंक्स में से एक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे हुई थी? चाय की कहानी चीन से शुरू होती है, और इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प पौराणिक कथा जुड़ी हुई है।
कथा के अनुसार, साल 2737 ईसा पूर्व में चीन के सम्राट शेन नुंग एक पेड़ के आराम कर रहे थे। उस समय उनके नौकर पीने के लिए पानी उबाल रहे थे। तभी अचानक हवा के झोंके से पास के पेड़ से कुछ पत्तियां उड़कर उबलते हुए पानी में जा गिरीं। शेन नुंग एक जाने-माने औषधिविद थे, इसलिए उन्होंने इस अनोखे मिश्रण को चखने का फैसला किया।
जैसे ही उन्होंने उस पानी को पिया, उन्हें उसका स्वाद और ताजगी बहुत पसंद आई। इस तरह गलती से हुई इस खोज ने दुनिया को चाय से रूबरू कराया। समय के साथ यह पेय चीन से निकलकर पूरी दुनिया में फैल गया और आज हर घर की सुबह चाय के बिना अधूरी मानी जाती है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।