भारत की सबसे महंगी फसल: शतावरी

खेती के क्षेत्र में इन दिनों पारंपरिक फसलों से हटकर मुनाफा कमाने वाली फसलों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अगर बात करें सबसे महंगी फसल और सब्जी की, तो इसमें शतावरी की खेती का नाम सबसे ऊपर आता है।

बाजार में शतावरी की कीमत आम सब्जियों के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। यह बेहतरीन फसल बाजार में लगभग 1200 से 1500 रुपये प्रति किलो तक के भाव पर बिकती है। इसकी इतनी ऊंची कीमत इसकी बंपर मांग और अनगिनत फायदों की वजह से है।

शतावरी केवल अपनी कमाई के लिए ही नहीं, बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई तरह की बीमारियों और रोगों से बचाव होता है। यही वजह है कि देश के साथ-साथ इसकी विदेशी बाजारों में भी भारी मांग बनी रहती है, जिससे किसानों को तगड़ा मुनाफा मिलता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय