सबसे सस्ता तेल: पाम आयल बाजार में छाया
आजकल रसोई के तेल की कीमतों में लगातार उछाल के बीच, आम उपभोक्ता के लिए सबसे सस्ता विकल्प तलाशना मुश्किल हो रहा है। लेकिन बाजार में एक तेल ऐसा है जो न सिर्फ सबसे सस्ता है, बल्कि ज्यादातर घरों और ढाबों में इस्तेमाल भी हो रहा है — वह है पाम आयल.
शहर के छोटे और बड़े दुकानों में पाम आयल की कीमतें बेहद कम हैं। 15 लीटर के डिब्बे के लिए यहां पाम आयल महज 800 से 820 रुपए में उपलब्ध है। इसके मुकाबले सोया आयल, जो कई लोगों के पसंदीदा तेल में शामिल है, उसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। सामान्य सोया तेल 900 रुपए में मिल रहा है, जबकि ऑरिजनल और ब्रांडेड सोया तेल की कीमत 1140 रुपए तक चली गई है।
पाम आयल की लोकप्रियता न सिर्फ कीमत के कारण बढ़ी है, बल्कि यह खाना बनाने में भी ज्यादा देर तक चलता है और कम फूलता है। हालांकि, कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके उच्च संतृप्त वसा से जुड़ी चिंताओं की बात भी करते हैं। फिर
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।