1947 में क्या थी पेट्रोल की कीमत, जानकर हो जाएंगे हैरान

आज के समय में आसमान छूतीपेट्रोल की कीमतें आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं. देश के कई हिस्सों में पेट्रोल का दाम सौ रुपये प्रति लीटर के पार चल रहा है, जिसे देखकर हर कोई पुरानी दरों को याद करने लगता है.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब देश आजाद हुआ था, तब पेट्रोल कितने का मिलता था? रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज़ादी के साल यानी 1947 में एक लीटर पेट्रोल की कीमत सिर्फ 27 पैसे हुआ करती थी. उस दौर में वाहन बहुत कम थे और ईंधन की जरूरतें भी आज की तुलना में बेहद सीमित थीं.

पिछले कुछ दशकों में समय के साथ देश के विकास, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव और टैक्स व्यवस्था के कारण ईंधन की कीमतों में बहुत बड़ा बदलाव आया है. आज जहां दिल्ली जैसे महानगरों में पेट्रोल का भाव करीब 97 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है, वहीं 75 साल पहले की वो 27 पैसे की कीमत आज के समय में एक सपने जैसी लगती है.

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय