सफेद या लाल चंदन – कौन बेहतर?
चंदन की लकड़ी का महत्व भारतीय संस्कृति में सदियों से चला आ रहा है। लेकिन जब बात आती है सफेद और लाल चंन में अंतर की, तो दोनों के अलग-अलग उपयोग और मूल्य होते हैं।
लाल चंदन की लकड़ी को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। यह बहुत मजबूत और भारी होती है, इसलिए इसका उपयोग अक्सर उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर, मूर्तियों और लकड़ी के कारीगरी के लिए किया जाता है। इसकी लकड़ी दुर्लभ होने के कारण बहुत महंगी भी होती है।
दूसरी ओर, सफेद चंदन का उपयोग ज्यादा औषधीय और सौंदर्य प्रयोजनों के लिए होता है। इसकी खुशबू दिल को शांत करने वाली मानी जाती है। इसका तेल, साबुन, फेस पैक और अरोमाथेरेपी में खूब इस्तेमाल होता है। प्राचीन काल से ही इसे त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता रहा है।
इसलिए, अगर आपको लकड़ी के काम या सजावट के लिए चंदन चाहिए, तो लाल चंदन बेहतर विकल्प है। लेकिन स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए तो सफेद चंदन ही सब
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।