डायबिटीज में चावल खाना सुरक्षित है या नहीं?
डायबिटीज के मरीज अक्सर यह जानना चाहते हैं कि क्या वे चावल खा सकते हैं। जवाब है – हाँ, लेकिन सावधानी के साथ। चावल कार्बोहाइड्रेट का एक समृद्ध स्रोत है, जो शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए इसकी मात्रा और समय बहुत मायने रखता है।
एक डायबिटीज मरीज दिन में एक बार चावल खा सकता है, लेकिन उस समय रोटी या अन्य कार्ब्स नहीं लेने चाहिए। भात और रोटी साथ में खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है। इसलिए एक ही भोजन में केवल एक ही तरह का स्टार्च लें।
एक दिलचस्प बात यह भी है कि अगर आप चावल को भीगोकर या उबालकर उसका स्टार्च निकाल दें, तो यह डायबिटीज के लिए थोड़ा अधिक सुरक्षित हो जाता है। ऐसा करने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। हालांकि, पूरी तरह से चावल छोड़ना जरूरी नहीं।
चावल में विटामिन B, मैग्नीशियम और ऊर्जा देने वाले तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। मुख्य बात यह है कि मात्र
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।