ओलिंपिक गोल्ड मेडल की असली कीमत क्या है?
ओलिंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतना हर एथलीट का सपना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मेडल की बाजार अर्थव्यवस्था में कितनी कीमत होती है? गोल्ड मेडल दिखने में पूरी तरह सोने का होता है, लेकिन वास्तव में यह पूरी तरह सोने का नहीं बना होता।
एक ओलिंपिक गोल्ड मेडल का वजन लगभग 556 ग्राम होता है। इसमें सिर्फ 6 ग्राम शुद्ध सोना होता है, जबकि बाकी के 550 ग्राम चांदी से बने होते हैं। यानी तकनीकी तौर पर, यह सोने का ताज पहने हुए चांदी का मेडल है।
चांदी की बाजार दर के हिसाब से, 550 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 37,290 रुपये आती है, जबकि 6 ग्राम सोने की कीमत लगभग 28,500 रुपये होती है। इन दोनों को जोड़कर देखें तो एक गोल्ड मेडल की सामग्री के हिसाब से कुल कीमत लगभग 65,790 रुपये बनती है।
लेकिन यहां असली कीमत पैसे में नहीं, गौरव और मेहनत में छुपी होती है। वह मेडल जिसे आप 65 हजार रुपये में आंक सकते हैं, खिलाड़ियों
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।