सीटी स्कैन क्या है और यह कैसे काम करता है?
सीटी स्कैन का पूरा नाम Computerized Tomography Scan होता है। यह एक ऐसी आधुनिक मेडिकल तकनीक है जो शरीर के भीतर की संरचनाओं की तस्वीरें बहुत ही स्पष्टता से दिखाती है। इसे कई बार थ्री डायमेंशनल एक्स-रे भी कहा जाता है, क्योंकि यह सामान्य एक्स-रे से कहीं ज्यादा विस्तृत जानकारी देता है।
शब्द टोमोग्राफी ग्रीक भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है – किसी चीज़ को परत-दर-परत या सेक्शन में काटकर उसका अध्ययन करना। सीटी स्कैन मशीन शरीर के छोटे-छोटे स्लाइस लेती है और कंप्यूटर की मदद से उन्हें जोड़कर एक पूरी तस्वीर बनाती है। यह डॉक्टरों को अंगों, हड्डियों, ऊतकों और रक्त वाहिकाओं की स्थिति समझने में मदद करता है।
खासकर कोविड-19 के समय, HRCT चेस्ट यानी हाई रिज़ॉल्यूशन कंप्यूटराइज्ड टोमोग्रफी स्कैन काफी महत्वपूर्ण साबित हुई। यह फेफड़ों में होने वाले संक्रमण या सूजन का पता लगाने में डॉक्टरों के लिए एक अहम उप
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।