कैंसर का पता लगाने के लिए कौन-सी जांच होती है?

कैंसर के प्रारंभिक लक्छन दिखने पर डॉक्टर आमतौर पर कुछ विशेष जांचों की सलाह देते हैं। इन जांचों के ज़रिए ट्यूमर की उपस्थिति, स्थान और उसके फैलाव का पता लगाया जाता है।

सीटी स्कैन (कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी) शरीर के अंदर के विस्तृत चित्र प्राप्त करने में मदद करता है। यह विशेष रूप से फेफड़ों, लीवर या पेट में कैंसर का पता लगाने में उपयोगी होता है।

एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के कैंसर का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, अल्ट्रासाउंड अक्सर थायरॉइड, स्तन या पेट के अंगों में असामान्यताओं का पता लगाने के लिए किया जाता है।

कभी-कभी, पीईटी स्कैन (पॉज़िट्रान एमिशन टोमोग्राफी) का उपयोग कैंसर के चरण का पता लगाने या यह जांचने के लिए किया जाता है कि क्या उपचार प्रभावी काम कर रहा है। बोन स्कैन हड्डियों में कैंसर के प्र

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय