बाइक का माइलेज क्यों गिरता है?

कई बार हम नोटिस करते हैं कि हमारी बाइक पहले जितना फ्यूल इफिशिएंसी नहीं दे रही। पेट्रोल जल्दी खत्म हो जाता है और माइलेज कम दिखाई देती है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है।

एयर फिल्टर की सफाई न देना एक बड़ी वजह है।

जब एयर फिल्टर गंदा या खराब हो जाता है, तो इंजन तक पर्याप्त मात्रा में हवा नहीं पहुंच पाती। इससे फ्यूल का सही तरीके से दहन नहीं हो पाता और माइलेज प्रभावित होती है। रेगिस्तान या धूल भरे इलाके में चलाने पर एयर फिल्टर जल्दी गंदा हो जाता है, इसलिए इसकी नियमित सफाई जरूरी है।

एक और महत्वपूर्ण कारण स्पार्क प्लग का खराब होना है।

अगर स्पार्क प्लग ठीक से काम नहीं कर रहा, तो इंजन में पेट्रोल का जलना पूरी तरह से नहीं हो पाता। इसकी वजह से न सिर्फ माइलेज घटती है, बल्कि बाइक की परफॉरमेंस भी प्रभावित होती है।

इसके अलावा, ज्यादा तेज ड्राइविंग, सही गियर न इस्तेमाल करना, या ओवरलोडिंग भी माइलेज को नुकसान पहुंचा सकत

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय