दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है?
अगर बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो आज तक की सबसे सफल फिल्म है अवतार। यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी और जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। अब तक इसने लगभग 2.9 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली है, जिससे यह इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
अवतार ने न सिर्फ कहानी के जादू से दर्शकों को बांधे रखा, बल्कि फिल्म ने तकनीकी दुनिया में भी एक नया युग शुरू किया। 3D इफेक्ट्स और विजुअल एफेक्ट्स ने फिल्म देखने के तरीके को ही बदल दिया। फिल्म की खूबसूरत दुनिया पंडोरा, अनोखे जीव-जंतु और नावी जाति ने दर्शकों को आकर्षित किया।
हालांकि, फिल्म ने पहली बार रिलीज के बाद इतनी कमाई नहीं की थी। बाद में, कई देशों में री-रिलीज के दौरान इसकी कमाई में भारी इजाफा हुआ। आज भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नंबर एक की रैंक पर है।
फिल्म की सफलता
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।