भारत का नंबर वन भिखारी: एक चौंकाने वाली सच्चाई
भरत जैन को अक्सर भारत का "नंबर वन भिखारी" कहा जाता है। ये नाम सुनकर शायद हैरानी हो, लेकिन सच यह है कि भरत जैन महज भिखारी नहीं, बल्कि एक ऐसा शख्स है जो भीख मांगकर भी करोड़ों रुपये के मालिक बन गए हैं। ये ज्यादातर मुंबई के परेल इलाके में दिखाई देते हैं।
हैरानी की बात ये है कि भरत जैन के नाम पर दो अपार्टमेंट हैं, जिनमें से हर एक की कीमत लगभग 70 लाख रुपये है। यानी सिर्फ जायदाद के लिहाज से ये आम आदमी से कहीं आगे हैं। हालांकि वे भीख मांगकर जीवन बिताते हैं, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक वे हर महीने लगभग 75,000 रुपये तक कमा लेते हैं।
ये कहानी सिर्फ भरत जैन की नहीं है, बल्कि उन लाखों लोगों के बारे में भी सवाल उठाती है जो सड़कों पर जीवन बिता रहे हैं। क्या सभी के पीछे छिपी कहानी एक जैसी है? शायद नहीं। लेकिन भरत जैन का मामला ये जरूर बताता है कि दिखावे और वास्तविकता में कितना फ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।