बिहार की धरती का स्वाद: लीची, मधु और मखाने का अतूल्य वरदान
बिहार की मिट्टी सिर्फ फसलों को नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और स्वाद को भी पालती है। यहाँ की उपजाऊ भूमि न सिर्फ खेती के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि कुछ ऐसी चीजें पैदा करती है जो पूरे देश में बिहार की पहचान बन गई हैं।
लीची की बात करें, तो मुजफ्फरपुर की मीठी लीची तो देश-विदेश में मशहूर है। यहाँ देश के कुल लीची उत्पादन का लगभग 88% हिस्सा बिहार में ही उगाया जाता है। गर्मियों के मौसम में इसकी मीठी खुशबू पूरे राज्य में छा जाती है।
वहीं, मखाना की बात करें, तो बिहार देश का 83% मखाना पैदा करता है। यह छोटा-सा दाना तालाबों में उगता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इसकी काफी सराहना है।
इतना ही नहीं, मधु उत्पादन में भी बिहार आगे है। यहाँ देश के कुल 50% शहद की पैदावार होती है। घने जंगलों और फूलों से भरे इलाकों में मधुमक्खियाँ प
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।