शिक्षक को सबसे ज्यादा क्या खुश करता है?
एक शिक्षक का जीवन सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं होता। वे न सिर्फ पाठ्यक्रम पर ध्यान देते हैं, बल्कि छात्रों के भविष्य को भी आकार देते हैं। ऐसे में यह स्वाभाविक है कि उन्हें वो सारी चीजें खूब पसंद आएँ जो पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी हों। किताबें, नोटबुक्स, पेन या यहां तक कि शैक्षणिक उपकरण भी उनके लिए खास होते हैं।
लेकिन सच्चाई यह है कि एक शिक्षक को सबसे ज्यादा वो चीजें प्रसन्न करती हैं जो दिल से आती हैं। आजकल बाजार में 25 रुपए से लेकर 150 रुपए तक के खूबसूरत ग्रीटिंग कार्ड मिल जाते हैं। लेकिन एक ऐसा कार्ड जो आपने अपने हाथों से बनाया हो, उस पर अपने शब्दों में भावनाएं भरी हों, वह कितने भी महंगे कार्ड से कहीं ज्यादा कीमती होता है।
हाथ से बना एक छोटा सा कार्ड, कुछ पंक्तियां, एक खास याद — यही वो उपहार है जो किसी शिक्षक के दिल तक पहुंचता है।इसलिए अगली बार जब आप अपने टीचर को कुछ देने की सोचें, तो याद रखें — सब
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।