भारत की सबसे बड़ी बैंक - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भारत की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी बैंकिंग संस्था है। इसकी स्थापना 1806 में बैंक ऑफ कलकत्ता के रूप में हुई थी, जो बाद में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नाम से विकसित हुआ। आज SBI देश के हर कोने में अपनी उपस्थिति के साथ करोड़ों ग्राहकों की सेवा कर रहा है।

SBI ने 14 सितंबर 2022 को एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया, जब यह भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर ₹5 ट्रिलियन (5 लाख करोड़ रुपये) के बाजार पूंजीकरण को पार करने वाला तीसरा बैंक बना। इससे पहले यह उपलब्धि केवल एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के पास थी। इसके साथ ही SBI भारत की सातवीं कंपनी भी बन गया, जिसने इस स्तर तक पहुंच हासिल की।

आज भी SBI का नाम भारतीय बैंकिंग जगत में विश्वास और स्थिरता की प्रतिमूर्ति है। चाहे आम आदमी की बचत हो या बड़े उद्योगों की वित्तीय जरूरतें, SBI हर वर्ग के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करता है। इसका विशाल शाख

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय