रूस भारत से क्यों मांग रहा है मदद?

अमेरिका और कई पश्चिमी देशों के साथ तनाव के बीच रूस ने अब भारत की ओर देखा है। आर्थिक प्रतिबंधों के दौर में रूस को अब उन उद्योगों के लिए आपूर्ति की जरूरत है, जो पहले पश्चिमी देशों से आयात होते थे। हाल की रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने भारत से 500 से अधिक उत्पादों के निर्यात की अपील की है। इनमें कारों, ट्रेनों और हवाई जहाजों के कलपुर्जे शामिल हैं।

भारत के लिए यह मांग केवल व्यापारिक मौका नहीं, बल्कि कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने का भी संकेत है। रूस लंबे समय से भारत का रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में प्रमुख साझेदार रहा है। अब जब पश्चिम के दरवाजे बंद हो रहे हैं, तो मॉस्को के लिए भारत एक विश्वसनीय साझेदार बनकर उभर रहा है।

इस सहयोग से न केवल भारत के उद्योगों को निर्यात के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि दोनों देशों के बीच आर्थिक निर्भरता में भी इजाफा होगा। हालांकि, भारत को इस बीच संतुलन बनाए रखना होगा, क्योंकि वह अपने व

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय