अल्पविराम का सही प्रयोग: सूची में जहाँ 'और' आए

अल्पविराम (,) का प्रयोग हिंदी लेखन में वाक्य को स्पष्ट और सुव्यवस्थित बनाने के लिए किया जाता है। जब हम किसी सूची में तीन या अधिक शब्द, वाक्यांश या वाक्य लिखते हैं, तो अल्पविराम का उपयोग आवश्यक हो जाता है।

जैसे, जब किसी वाक्य में कई नाम या क्रियाएँ आती हैं और अंत में 'और' के जरिए आखिरी पद जुड़ता है, तो उनके बीच अल्पविराम लगाया जाता है। उदाहरण के लिए—राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न राजभवन में पहुँचे। यहाँ तीन नामों के बाद अल्पविराम लगाकर अंत में 'और' के माध्यम से चौथे नाम को जोड़ा गया है।

इसी तरह वाक्यों में भी—वह रोज आता है, काम करता है और चला जाता है। यहाँ प्रत्येक क्रिया के बाद अल्पविराम लगाकर वाक्य-सुगठन में स्पष्टता लायी गयी है।

एक और उदाहरण: रमेश, महेश, सुरेश और श्याम घर चले गए। इसमें भी तीन नामों के बाद अल्पविराम है और फिर 'और' के साथ अंतिम नाम।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय