दही किस बर्तन में जमाएं तो स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा होता है?

दही हर घर की थाली का अहम हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही जमाने के लिए कौन सा बर्तन सबसे उपयुक्त होता है? जी हाँ, मिट्टी के बर्तन दही जमाने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है।

मिट्टी के कटोरे में दही जमाने से न सिर्फ उसकी गुणवत्ता बढ़ती है, बल्कि यह मैग्नीशियम, आयरन और सल्फर जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर हो जाता है। ये सभी तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आयरन खून को मजबूत करता है, तो मैग्नीशियम पाचन में सहायता करता है।

इसके अलावा, मिट्टी का बर्तन ठंडक पैदा करता है, जिससे दही जल्दी और अच्छी तरह जमता है। प्लास्टिक या मेटल के बर्तनों के मुकाबले मिट्टी का बर्तन रासायनिक प्रतिक्रियाओं को कम करता है और दही के स्वाद को प्राकृतिक बनाए रखता है।

आजकल कई लोग स्टील या कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पारंपरिक मिट्टी के बरतन में दही जमाना सेहत के लिए कहीं बेह

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय