पीरियड आने से पहले शरीर क्या संकेत देता है?
महीने में एक बार आने वाले पीरियड से पहले शरीर कई तरह से बदलाव महसूस कराता है। अगर आपको लगता है कि पीरियड जल्द आने वाला है, तो यह संकेत आपको पहले ही इशारा दे देते हैं।
सबसे आम लक्छन है प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS)। इसमें मूड बदलना, चिड़चिड़ापन या अचानक भावुक होना शामिल है। कई लड़कियों को पेट में दर्द या ऐंठन महसूस होती है, जैसे कि कुछ दिनों बाद मासिक धर्म शुरू होने वाला हो।
इसके अलावा, पेट का फूलना या गैस भी एक सामान्य संकेत है। हार्मोनल बदलाव के कारण पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे आपको भारीपन या फूलापन महसूस हो सकता है।
कुछ लड़कियों में त्वचा पर मुहांसे भी आने शुरू हो जाते हैं। यह खासकर चेहरे या गर्दन पर नजर आते हैं। इसके पीछे भी हार्मोन्स का बदलना मुख्य कारण होता है।
कई बार सिरदर्द या चक्कर आना भी हो सकता है। कुछ महिलाओं को आंखों के पीछे दबाव महस
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।