बैंक इंटरव्यू की सफल तैयारी के लिए ज़रूरी टिप्स

बैंक इंटरव्यू में सफल होने के लिए सिर्फ तकनीकी ज्ञान ही नहीं, बल्कि सही तैयारी और प्रस्तुति भी बहुत ज़रूरी है। इंटरव्यू में अक्सर जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए पिछले 4-6 महीनों की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, बजट, आर्थिक योजनाओं और बैंकिंग सुधारों पर नज़र रखें।

पहनावे का भी खास ध्यान रखें। इंटरव्यू के दिन साफ-सुथरे और सादे कपड़े पहनें। ज्यादा गहने या चमकीली घड़ी पहनने से बचें। आपका लुक पेशेवर और विश्वसनीय होना चाहिए।

एक दिन पहले ही इंटरव्यू स्थल की लोकेशन चेक कर लें। पता कर लें कि वहाँ पहुँचने में कितना समय लगेगा और कौन सा साधन सबसे बेहतर रहेगा। ट्रैफिक या देरी की संभावना को देखते हुए कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचने की कोशिश करें।

साथ ही, एक दिन पहले ही अपने सभी डॉक्युमेंट्स, जैसे एडमिट कार

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय