याददाश्त तेज करने के लिए क्या खाएं?

क्या आप भी अक्सर कुछ याद न रख पाने से परेशान होते हैं? भूलना ज्यादा हो गया है क्या? तो घबराएं नहीं — आपकी डाइट में कुछ सरल बदलाव आपकी याददाश्त को तेज कर सकते हैं।

अखरोट खाने की आदत डालिए। इसे दिमाग के लिए सुपर फूड माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग के कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बस एक छोटी मुट्ठी अखरोट रोज लें, और फर्क खुद महसूस होगा।

ब्रोकली भी एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ फ्लेवोनोइड से भरपूर है, बल्कि विटामिन-ई, आयरन और कॉपर भी दिमाग की सेहत के लिए अहम हैं। हफ्ते में कुछ बार अपनी थाली में ब्रोकली जरूर शामिल करें।

और फिर आता है काजू का नंबर। यह सिर्फ स्वादिष्ट नाश्ता नहीं, बल्कि दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। काजू में मौजूद मैग्नीशियम और जिंक तनाव कम करने और याददाश्त सुधारने में सहायक होते हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय