अमेरिका में काम करने के लिए वीजा की जरूरत

अमेरिका में नौकरी करने या बसने का सपना देख रहे लोगों के लिए सही वीजा प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है। अमेरिका में काम करने के लिए मुख्यतः दो तरह के वीजा होते हैं: अस्थाई काम के लिए नॉन-इमीग्रेंट वीजा (जैसे H-1B या L-1) और स्थायी रूप से बसने के लिए इमीग्रेंट वीजा (जैसे EB-1, EB-2, EB-3)।

अमेरिकी विदेश विभाग (U.S. Department of State) हर साल हजारों योग्य उम्मीदवारों को रोजगार आधारित इमीग्रेंट और नॉन-इमीग्रेंट वीजा जारी करता है। अगर आप अमेरिका में लंबे समय तक काम करना चाहते हैं, तो एक अमेरिकी कंपनी द्वारा जॉब ऑफर और स्पॉन्सरशिप पाना पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय