एक्टर बनने के लिए पढ़ाई कितनी जरूरी है?

फिल्मी दुनिया में कदम रखने का सपना हर दूसरा इंसान देखता है, लेकिन अक्सर मन में यह सवाल आता है कि इसके लिए कितनी पढ़ाई लिखाई होना जरूरी है? सच तो यह है कि एक्टिंग की दुनिया में कोई फिक्स डिग्री या कागजी योग्यता की मांग नहीं की जाती। फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंट और स्किल सबसे ऊपर होते हैं, न कि आपकी डिग्रियां।

अगर आपके अंदर नेचुरल एक्टिंग की कला है, आपके शब्दों का उच्चारण एकदम साफ है और हिंदी या अन्य भाषाओं पर आपकी अच्छी पकड़ है, तो आप बिना किसी फॉर्मल एक्टिंग कोर्स के भी सीधे ऑडिशन देना शुरू कर सकते हैं। कई बड़े कलाकार बिना किसी एक्टिंग स्कूल के अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर मुकाम हासिल कर चुके हैं।

हालांकि, अगर आप प्रोफेशनल तरीके से इस कला को सीखना चाहते हैं और किसी अच्छे एक्टिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आमतौर पर कम से कम 12वीं पास होना जरूरी होता है। यह कोर्स आपको कैमरे के सामने का डर भगाने, एक्सप्रेशन सुधारने और खुद को ग्रूम करने में मदद करता है।

संक्षेप में कहें तो, पढ़ाई से ज्यादा आपकी मेहनत, लगन और कैमरे के आगे आपका आत्मविश्वास मायने रखता है। अगर हुनर पक्का है, तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते चले जाते हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय